News Details

फैशन post authorSachin 08-March-2021

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के बहुत से कलाकार ऐसे हैं जो हमेशा बाल कलाकार के तौर पर जाने जाते हैं। इन कलाकारों ने अपने अभिनय से पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी है। उन्हीं में से एक अभिनेता दर्शील सफारी भी हैं। दर्शील सफारी अब बड़े हो गए हैं, लेकिन आज भी वह बाल कलाकार के तौर जाने जाते हैं। उन्होंने आमिर खान के साथ सुपरहिट फिल्म 'तारें जमीन पर' में काम किया है। दर्शील सफारी का जन्मदिन 9 मार्च को होता है। जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातें बताते हैं। 

दर्शील सफारी का जन्म 9 मार्च साल 1997 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई मुंबई से की है। दर्शील सफारी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में फिल्म 'तारें जमीन पर' से की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इतना ही नहीं फिल्म 'तारें जमीन पर' के लिए दर्शील सफारी फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर क्रिटिक अवॉर्ड भी हासिल कर चुके हैं।

You might also like!

Leave a Comment

Sidebar Banner
Sidebar Banner