News Details

फैशन post authorSachin 08-March-2021

नई दिल्ली, जेएनएन। चैम्पियन बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक साइना का ट्रेलर रिलीज़ करने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से बेहतर मौक़ा और क्या हो सकता है। साइना की कहानी में हार, जीत, हौसला और जज़्बा सब कुछ है, जिसका संदेश देने के लिए महिला दिवस मनाया जाता है। फ़िल्म में परिणीति चोपड़ा साइना के रोल में हैं। अमोल गुप्ते निर्देशित फ़िल्म 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। 

परिणीति ने ट्रेलर सोशल मीडिया में शेयर करके लिखा- साइना। इस महिला दिवस पर मैं आपके बीच साइना को लेकर गर्व महसूस कर रही हूं। 26 मार्च को सिनेमाघरों में। बता दें, साइना में साइना नेहवाल के कोच पी गोपीचंद का किरदार मानव कौल निभा रहे हैं। शुभ्रज्योति बराट और मेघना मलिक साइना के माता-पिता के किरदारों में हैं। ट्रेलर की शुरुआत नन्ही साइना के बैडमिंटन एकेडमी में दाख़िले से होती है। मां की नसीहत रास्ता चुनना नहीं, बनाना है, साइना के लिए कामयाबी का सूत्रवाक्य बन जाता है। 

You might also like!

Leave a Comment

Sidebar Banner
Sidebar Banner