News Details

फैशन post authorSachin 08-March-2021

नई दिल्ली, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिमश्री फिल्म्स और टी- सीरीज ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'तारिणी'  की घोषणा की है। इस फिल्म के माध्यम से मशहूर कत्थक नृत्यांगना आरुषी निशंक बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगी। 'तारिणी' दुनिया के सामुद्रिक सफर पर निकलीं पहली, नेवी की 6 जांबाज़ महिला अफसरों पर आधारित एक फिल्म है।

बता दें कि 19 सितबंर 2017 में वर्तिका जोशी, प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति, एस विजया, एश्वर्य और पायल गुप्ता ने भारतीय नौ सेना की सेलिंग नौका INS तारिणी पर अपना सफर गोवा से शुरू किया था और 19 मई, 2018 को वो 21,600 नॉटकिल माइल्स की दूरी तय करके वापस आई थीं। इस अभियान में लगभग 254 दिनों का समय लगा। इसी के साथ ही इन 6 नेवी महिला अफसरों ने अपने नाम को इतिहास के पन्नों में भी दर्ज कर लिया। 21 मई, 2018 को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पोलैंड और साउथ अफ्रीका होते हुए गोवा पहुंचे।

You might also like!

Leave a Comment

Sidebar Banner
Sidebar Banner